मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्वच्छता की पाठशाला अभियान के अंतर्गत छात्रों को स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में विकसित करने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाली हानियों से अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शासन के निर्देशानुसार नगरीय स्तर पर स्वच्छता कैलेंडर माह दिसंबर 2025 के तहत 15 से 17 दिसंबर 2025 तक स्वच्छता की पाठशाला अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 9 स्थित अरविंद विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे एवं अध्यक्ष रमेश सलोडे के सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगण की उपस्थिति में स्वच्छता विषयक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
छात्रों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाली पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी गई तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता घोष, समस्त शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि नीता शरद कोरोलिया की उपस्थिति में छात्रों को स्वच्छता की महत्ता समझाई गई तथा पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
अभियान के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

