मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं वहीं साइबर अपराध के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, बावजूद इसके एक छोटी सी चूक लोगों के बैंक खाते खाली कर सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सामने आया, जहां दो व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी कर कुल ₹1 लाख की राशि हड़प ली गई।
पीड़ितों द्वारा समय पर शिकायत दर्ज कराए जाने और पुलिस की सतर्कता से साइबर ठगी की गई पूरी धनराशि शत-प्रतिशत वापस करा दी गई।
अंशुल मिश्रा निवासी ग्राम शाहबाजनगर थाना सदर बाजार तथा नवीन निवासी ओसीएफ कैंट थाना सदर बाजार के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹1 लाख की ठगी की गई थी। पीड़ितों ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
अनूप शर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल, विनोद कुमार यादव, अपराध निरीक्षक थाना सदर बाजार एवं कांस्टेबल शुभम पूनिया (नोडल साइबर हेल्प डेस्क) की टीम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए गहन छानबीन की, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
