ऑनलाइन फ्रॉड में गई रकम दिलवाई वापस, इटवा पुलिस ने दिखाया सराहनीय काम | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

थाना इटवा पुलिस ने साइबर जागरुकता के तहत चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता के खाते से फ्राड हुए 20 हजार रूपया को वापस कराया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा साइबर जागरुकता में चलाए जा रहे अभियान के तहत 05.12.2025 प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में आवेदक मुस्तकीम पुत्र हकीकुल्लाह निवासी रानीजोत थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के लिखित प्रार्थना पत्र पर साइबर सेल थाना इटवा द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दिनांक 01.09.2025 को 20 हजर रुपये का फ्राड एईपीएस के माध्यम से हुआ था। जिसमे साइबर सेल थाना इटवा, जनपदीय साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर व संबंधित बैंक के लगन व अथक प्रयास से आवेदक को 20 हजार रुपये वापस करा दिया गया है। आवेदक द्वारा साइबर पुलिस टीम को आभार व्यक्त किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article