बड़ौत में पंचकल्याणक पंडाल से हटाई गयी थर्माकोल | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में तथा श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी, बड़ौत के तत्वावधान में 7 दिसंबर से दिगंबर जैन कॉलेज A-फील्ड, बड़ौत में प्रारंभ होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए तैयार किए जा रहे विशाल पंडाल से प्रशासन के निर्देशानुसार अंदर और बाहर की सभी थर्माकोल शीटें हटा दी गई हैं। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक संशोधन भी कर दिए गए हैं।

मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि कल एसडीएम बड़ौत द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद पंचकल्याणक समिति ने अध्यक्ष पंकज जैन और महामंत्री अजय जैन काले के निर्देशानुसार सुबह से ही थर्माकोल हटाने का कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि जैन समाज भी चाहता है कि पंचकल्याणक महोत्सव के सभी कार्य प्रशासन की अनुमति और दिशा-निर्देशों के अनुरूप सानंद संपन्न हों।

उन्होंने बताया कि पंचकल्याणक की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। चौबीसों तीर्थंकरों की 24 प्रतिमाएँ पंचकल्याणक विधान के माध्यम से शुद्ध होकर श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर, दिल्ली रोड पर विराजमान होंगी।

महामंत्री अजय जैन काले ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 7 दिसंबर को घटयात्रा एवं मंडप प्रतिष्ठा, 8 दिसंबर को गर्भ कल्याणक, 9 दिसंबर को जन्म कल्याणक, 10 दिसंबर को तप कल्याणक, 11 दिसंबर को केवलज्ञान महोत्सव तथा 12 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक के साथ प्रतिमाओं का शुद्धिकरण पूर्ण होगा और सभी प्रतिमाएँ मंदिर में विराजमान की जाएँगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.