सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कुर्मी समाज का आक्रोश, SDM को सौंपा ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

रहली में एक व्यक्ति द्वारा कुर्मी समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में स्थानीय कुर्मी समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। http://स्थानीय कुर्मी समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा गया।

बुधवार को बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम मुनव्वर खान को ज्ञापन सौंपा।

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कुर्मी समाज का आक्रोश, SDM को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन में रहली निवासी मुरारी पांडे के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कुर्मी समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article