जीएलए विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, हजारों छात्रों को मिली उपाधियां | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जीएलए विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, हजारों छात्रों को मिली उपाधियां | New India Times

जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा (उ.प्र.) का 14वां दीक्षांत समारोह बुधवार को अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के कुल 21 गोल्ड और 21 सिल्वर मेडल के साथ 5548 उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अलावा 24 छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

जीएलए विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, हजारों छात्रों को मिली उपाधियां | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रोफेसर पद्मश्री एच. सी. वर्मा, सिप्ला हेल्थ लिमिटेड मुंबई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शिवम पुरी, कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता तथा कुलसचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं प्रेरणास्त्रोत गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इससे पूर्व शैक्षिक शोभायात्रा के आगमन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि, कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव, डीन एकेडमिक, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. अतुल बंसल, विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी, एक्जीक्यूटिव काउंसिल और एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों का मुख्य सभागार में स्वागत किया गया। तत्पश्चात कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह के प्रारंभ की औपचारिक घोषणा की।

मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने दीक्षांत संबोधन में सभी उपाधि प्राप्त छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पद्मश्री एच. सी. वर्मा और शिवम पुरी को जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की गई।

कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर नैक मूल्यांकन में सर्वोच्च A+ ग्रेड 3.46 स्कोर के साथ प्राप्त किया है।

कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने मुख्य अतिथि पंकज चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों को भी कुलपति एवं कुलसचिव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विवेक मेहरोत्रा ने किया।

इस अवसर पर सीईओ नीरज अग्रवाल, सीएफओ विवेक अग्रवाल, सीओई डॉ. अतुल बंसल, डीन एकेडमिक प्रो. अशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article