आशा रेकवार, लखनऊ/भोपाल, NIT;
ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी के राष्ट्रीय सदस्य जनाब कफील अहमद कैफ़ी, बिहार की अनुशंसा पर *सुपौल जिले* के नौजवान साथी दीगर बहुत सी तंजीमों से जुड़े जनाब अब्दुल समद तूफानी को बिहार हज वेल्फेयर सोसायटी की कार्यकारिणी में सुपौल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद की रज़ामन्दी से की गई है।
उत्तरप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी युथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मेराज अंसारी, फतेहपुर की अनुशंसा पर उन्नाव जिले के सरगर्म नौजवान साथी जनाब हाजी मोहम्मद इरफ़ान को जिला कार्यकारिणी में उन्नाव जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ऊपर की दोनों नियुक्तियाँ सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने की है। हज वेल्फेयर सोसायटी से जुड़ने वाले तमाम लोगों का दिली इस्तकबाल है।
नेक ख्वाहिशात के साथ…
मुकीत खान; चैयरमैन.. ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी
