जसवंत सिंह भदौरिया कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा यूथ पार्लियामेंट का आयोजन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आत्मनिर्भर भारत संकल्प और वन नेशन, वन इलेक्शन के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा जसवंत सिंह भदौरिया कॉलेज, भरतपुर रोड, मथुरा में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने, जबकि समापन सत्र का शुभारंभ युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

विधायक श्रीकांत शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने से ही भारत आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बन सकता है।

सतेंद्र अवाना ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था समय और धन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जो वर्तमान में बार-बार होने वाले चुनावों में व्यर्थ खर्च हो जाता है।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने एक साथ चुनाव होने से मिलने वाले सकारात्मक परिणामों के बारे में युवाओं को जागरूक किया।

ब्रज क्षेत्र सदस्य अखिल चौधरी ने कहा कि जब आज का युवा स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी रोजगार और व्यापार को अपनाएगा, तब भारत को आत्मनिर्भर बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने की तथा संचालन जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार ने किया।

महाविद्यालय के चेयरमैन हरे कृष्ण भदौरिया ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और भविष्य में भी युवाओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी (एडवोकेट), पार्षद मुनेश दीक्षित, हेमंत कौशिक, मयंक भदौरिया सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

By nit