भोपाल के बैरसिया इलाके से 233 डेटोनेटर और 65 जिलेटिन रॉड बरामद, एक गिरफ्तार | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​भोपाल के बैरसिया इलाके से 233 डेटोनेटर और 65 जिलेटिन रॉड बरामद, एक गिरफ्तार | New India Timesमप्र की राजधानी भोपाल की बैरसिया पुलस ने बैरसिया के रहने वाले एक युवक के कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस द्वारा युवक से की गई प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि वह विस्फोटक सामग्री को कुआं खोदने के लिए इस्तेमाल करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ​भोपाल के बैरसिया इलाके से 233 डेटोनेटर और 65 जिलेटिन रॉड बरामद, एक गिरफ्तार | New India Timesबैरसिया थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शिवनारायण बंजारा पिता गो​पीलाल बंजारा उम्र 35 वर्ष निवासी बैरसिया, को शमशाबाद रोड के पास से पकड़ा गया और उसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री (233 डेटोनेटर और 65 जिलेटिन रॉड) बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपी शिवनारायण द्वारा बताया गया कि वह इन विस्फोटक सामग्री का इस्तमाल कुआं खोदने के लिए पत्थरों को ब्लॉस्ट करने में करता है।

पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखने का लाइसेंस शिवनारायण के पास नहीं है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ 3/5 विस्फोटक अधिनियत के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी शिवनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.