मुख्यमंत्री ने जिलों की कानून व्यवस्था व जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने आगामी जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से संवाद करते हुए कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली राशि के वितरण तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली राशि के कार्यक्रमों की स्थिति की भी समीक्षा की। वीसी के दौरान कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देश दिए कि जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल का चयन कर वहां प्रदर्शनी, रथ यात्राओं और पद यात्राओं की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान तथा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन भी उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article