आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय मुरादाबाद में सुभासपा की मासिक समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने की तथा संचालन संगठन मंत्री अमित चौधरी ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
संगठन विस्तार के क्रम में विधि प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं छात्र संगठन में नई नियुक्तियाँ की गईं।
इनमें —
एडवोकेट अनुराग सक्सेना को जिलाध्यक्ष,
एडवोकेट जयप्रकाश सिंह एवं एडवोकेट जितेंद्र प्रताप सिंह को महासचिव,
एडवोकेट अवरण अग्रवाल, एडवोकेट जिशान उल हक और एडवोकेट शशांक चौहान को संयुक्त सचिव,
एडवोकेट अजय पाल को उपाध्यक्ष,
एडवोकेट प्रतीक गोयल को कोषाध्यक्ष,
एडवोकेट प्रदीप सिंह, एडवोकेट दीपांशु पाल, एडवोकेट हिमांशु, एडवोकेट श्रीदीप सिंह, तथा एडवोकेट सुमित मिश्रा को जिला प्रचारक,
एडवोकेट दया शंकर सैनी को सदस्य (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती ममता सैनी को महानगर अध्यक्ष,
छात्र संगठन से आदित्य तंवर को जिलाध्यक्ष, और महानगर इकाई से विशाल ठाकुर को महानगर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नीतियों और विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मंत्री जी द्वारा चलाई जा रही समाज कल्याणकारी योजनाओं, पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा समान शिक्षा और समान अवसर की नीति के बारे में जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर की सोच समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है। उनका संघर्ष गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों के अधिकारों के लिए है। पार्टी का उद्देश्य “सबका सम्मान, सबका उत्थान” के सिद्धांत पर समाज में समानता और न्याय स्थापित करना है।
बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता मंत्री जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें गौरव कुमार, आशु रस्तोगी, अमित चौधरी, अशोक सैनी, संहिल कत्याल एवं अन्य वरिष्ठ साथीगण शामिल रहे।

