रेलवे आरपीएफ ने छात्रों को किया जागरूक, पटरी पार न करने व हेल्पलाइन नंबर 139 की दी जानकारी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रेलवे आरपीएफ ने छात्रों को किया जागरूक, पटरी पार न करने व हेल्पलाइन नंबर 139 की दी जानकारी | New India Times

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (नागपुर मंडल, मध्य रेलवे) मनोज कुमार के मार्गदर्शन में आरपीएफ थाना जुन्नारदेव प्रभारी गिरीश चंद्र तिवारी, महिला सब-इंस्पेक्टर तुलसी वर्मा, महिला आरक्षक आंसू बघेल और आरक्षक कपिल कुमार द्वारा ग्राम बामनवाड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदीकामठ में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों की उपस्थिति में आरपीएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। विद्यार्थियों को बताया गया कि रेलवे पटरी पार करना खतरनाक है, इससे दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि ज्वलनशील पदार्थ लेकर रेलवे यात्रा न करें तथा रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखें।

अधिकारियों ने मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, सीआरओ (चाइल्ड रेस्क्यू ऑपरेशन) आदि विषयों पर भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के महत्व से अवगत कराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को हिरदागढ़ रेलवे स्टेशन ले जाकर वहां भी सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए चॉकलेट वितरित की गई। इस दौरान विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article