उद्योग नगर साइजिंग एवं टेक्सटाइल्स यूनियन ने थाना प्रभारी गणपति नाका सुरेश महाले का किया सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 08 नवम्बर 2025 को उद्योग नगर साइजिंग एवं टेक्सटाइल्स यूनियन के अध्यक्ष श्री सुरेश लखोटिया एवं उनके साथियों ने थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले का सम्मान किया।

थाना प्रभारी द्वारा टेक्सटाइल्स एवं साइजिंग उद्योगों में कार्यरत मजदूरों तथा साइजिंग संचालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उद्योगों को पुनः प्रारंभ कराने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति यूनियन ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री महाले को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने मजदूरों व उद्योग संचालकों से संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। यूनियन ने पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञात हो कि मजदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता, हिंदूवादी नेता एवं बुरहानपुर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रियांक सिंह ठाकुर के आह्वान पर लगभग एक सप्ताह से साइजिंग एवं प्रोसेस उद्योगों के मज़दूर हड़ताल पर थे और कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे थे।

By nit