चौरई वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन तस्करी में दो वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वनमंडलाधिकारी (पूर्व) छिंदवाड़ा के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी चौरई की गठित टीम ने रेंजर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

वाहन क्रमांक MP22 AB 2835 से सागौन वनोपज के 09 नग (0.357 घनमीटर) जब्त किए गए। साथ ही एक संदिग्ध होंडा साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस संबंध में POR प्रकरण क्रमांक 36409/17 दर्ज किया गया है। जब्त वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय चौरई में खड़ा कराया गया है।

मौके से वाहन मालिक एवं आरोपी संतोष सनोडिया निवासी हथनापुर पिपरिया तथा दीपक सनोडिया निवासी मरकावाड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी चौरई वंदना पाल के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर अरुण सेंगर, जितेंद्र राजपूत, नवीन वर्मा, आशीष शुक्ला, संजय यादव, अनिल सराठे और डिप्टी रेंजर रवि सिंह वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.