निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
चरखावा सुहेलवा निवासी 45 वर्षीय प्रभावती, पत्नी स्वर्गीय काशी राम, की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चैनल (गेट) खोलने के दौरान तार घिस जाने से उन्हें विद्युत स्पर्श हो गया।
गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें तत्काल इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहाँ अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका आशा कार्यकर्ता थीं। उनके निधन से आशा कर्मियों, परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

