सोशल मीडिया पर छाई इटवा की 'टीम डायमण्ड', पूरे किए एक लाख फॉलोअर्स | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

नगर पंचायत इटवा के युवा क्रिएटर  डायमण्ड मतीन और उनकी टीम गोपाल चौहान, केके डीनो, मोहम्मद कलीम व ज़हीर खान ने अपनी कला, अभिनय और हास्य प्रतिभा के बल पर सोशल मीडिया पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
टीम ने हाल ही में एक लाख फॉलोअर्स पूरे किए हैं, जिससे इटवा क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

इस सफलता का जश्न टीम डायमण्ड ने इटवा चौराहे पर भव्य सेलिब्रेशन के रूप में मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और युवाओं की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

सेलिब्रेशन के दौरान टीम डायमण्ड ने पूरे कस्बे के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,

“इटवा के लोगों का प्यार और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

टीम डायमण्ड के सभी सदस्यों ने वादा किया कि वे आगे भी अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज को मनोरंजन और सकारात्मक संदेश देते रहेंगे।

By nit