ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:
अकोट शहर का इंदिरा नगर परिसर अब भी विकास कार्यों से कोसों दूर है। इंदिरा नगर की एक ओर रहने वाले नागरिक मानो नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इस क्षेत्र में न तो नालियां हैं और न ही कोई सही रास्ता, जिसके कारण बच्चे और बुज़ुर्गों को रोज़ाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए ठेकेदार अब्दुल शाकिर ने अकोट नगर पालिका मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में गोपाल पान की दुकान से लेकर अब्दुल शहीद ड्राइवर के घर तक एक साइड नाली और सड़क निर्माण करने की मांग की गई है।
नगर पालिका के मुख्य अधिकारी ने नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। अब देखना यह होगा कि अकोट प्रशासन इस दिशा में कितनी जल्दी कदम उठाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छोटी गलियों में नालियां ठीक न होने के कारण सांप जैसे खतरनाक जानवर वहां नज़र आने लगे हैं। जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की मरम्मत और सफाई कराने की मांग की है।

