डी आर एम भुसावल ने बुरहानपुर के 3 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

डी आर एम भुसावल ने बुरहानपुर के 3 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत | New India Times

मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी गण सदैव अपने कार्य और कर्तव्य को प्रति सदैव सजग रहते हैं, और टीम भावना के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि स्वच्छता अभियान सहित विभाग की अनेक परियोजनाओं में इस स्टेशन को और इस स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को विभाग द्वारा उनके कार्यों का आकलन करने के पश्चात पुरस्कृत किए जाने की परंपरा है।

विलंब से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 को भुसावल मंडल में वाणिज्य विभाग के 177 कर्मचारियों को DRM भुसावल द्वारा पुरस्कृत किया गया है। बुरहानपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि इन 177 कर्मचारियों में मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के 03 कर्मचारी भी शामिल थे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया है।

इन पुरस्कृत कर्मचारियों में स्वास्थ निरीक्षक अनिल गुप्ता, बुकिंग क्लर्क प्रदीप जैसवार और मुख्य टिकट निरीक्षक श्री शकील अहमद सिद्दीकी शामिल हैं। इस उपलब्धि पर मध्य रेलवे के बुरहानपुर स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक श्री विनय मेहता, कार्यालय अधीक्षक कामरेड पुष्पेंद्र कपड़े एनआरएमयू सचिव  आकाश ठाकुर सहित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.