सिंधी समाज ने दिखाई एकजुटता, अमित बघेल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सिंधी समाज ने दिखाई एकजुटता, अमित बघेल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग | New India Times

छत्तीसगढ़ के युवक अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल और समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में छिंदवाड़ा के सिंधी समाज ने रविवार को रैली निकाली और अमित बघेल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सिंधी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में रैली में भाग लिया और फव्वारा चौक पर प्रदर्शन किया।

पूज्य सिंधी पंचायत और सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल से मांग की है कि जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के विरुद्ध समुदाय विशेष की धार्मिक और सामाजिक आस्था को ठेस पहुँचाने, सामाजिक शांति और सद्भाव को नुकसान पहुँचाने के आरोप में स्थानीय शासन एवं प्रशासन को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाएं।

सिंधी समाज ने मांग की है कि अमित बघेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153A और 295A सहित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत अपराध दर्ज किया जाए, ताकि न्याय की रक्षा हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.