मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर एवं जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार मोहित बोरकर ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए एक नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को आज 29 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे कट्टा नदी से जप्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, रॉयल्टी से संबंधित दस्तावेज मांगने पर चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद कार्यवाही की गई। प्रशासनिक दल को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
जप्त वाहन का पंजीयन क्रमांक एमपी 28 J 0799 है, जो मनोहर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाना दमुआ में लाकर खड़ा कराया गया है।

