मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़कों से आमजन परेशान, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़कों से आमजन परेशान, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि वर्षों से मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण यहां अनेक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बरसात के दिनों में जगह-जगह पानी भरने से सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते आए दिन वाहन पलट जाते हैं या फँस जाते हैं। अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन को बार-बार शिकायत भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नेशनल हाईवे नंबर 19 से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए सौंख रोड, मथुरा को जोड़ती है। लोग जाम से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़कों की खराब स्थिति के कारण अब इस रोड की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गई है।

अगर इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, तो न केवल जाम की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि स्थानीय निवासियों को भी बड़ा लाभ होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.