रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अलीराजपुर की नवागत कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर का अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिला अध्यक्ष रतन सिंह रावत एवं आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) के जिला अध्यक्ष भंगू सिंह तोमर ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया और उनके निराकरण हेतु निवेदन किया।
कलेक्टर नीतू माथुर ने आश्वासन दिया कि आगामी माह नवंबर में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं जिला अधिकारियों के साथ परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के बहादुर सिंह रावत, मगन सिंह मोरी, केरम सिंह चौहान एवं रमेश डावर आदि उपस्थित रहे।

