मां-बाप को किया घर से बेदखल, नाना के पुश्तैनी घर पर बेटे ने जमाया कब्जा, पुलिस ने दर्ज किया मामला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मां-बाप को किया घर से बेदखल, नाना के पुश्तैनी घर पर बेटे ने जमाया कब्जा, पुलिस ने दर्ज किया मामला | New India Times

बचपन से लेकर जवानी तक जिन मां-बाप ने अपने बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने अब उन्हें ही घर से बेदखल कर दिया। मामला जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी अंबाड़ा का है। चौकी प्रभारी संजय सोनवानी के मुताबिक, पीड़ित माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा नाना के पुश्तैनी मकान पर कब्जा कर बैठा है और उन्हें अलग रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/25, धारा 24 वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी पुत्र के माता-पिता पिछले पांच महीनों से अलग रह रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article