राष्ट्रव्यापी आंदोलन वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं जिले मे मतदान बूथों पर बीएलए नियुक्त संबंधी बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक कार्यालय पर जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष मोर्चा संगठन अध्यक्ष एवं प्रभारी की बैठक आयोजित हुई।बैठक का उद्देश्य संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत करने कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय संवाद स्थापित करने, तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने, और लोकतंत्र की अस्मिता को बचाने ,और राहुल गांधी की मंशा को आम जनता तक ले जाने,वोट चोरी को रोकना है।बैठक में संगठनात्मक रणनीति एवं राष्ट्रव्यापी आंदोलन वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की कार्य योजना एवं जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर बी एल ए नियुक्ति को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, मतदाता नामावली प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने विस्तार पूर्वक मतदाता नामावलियों एवं बीएलए से संबंधित जानकारी प्रस्तुत कर फार्म 6 जिसमें 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा युवतियों के नाम जोड़ने वही फॉर्म 7 मृत हो चुके या बाहर चले गए ऐसे मतदाता उनके नाम काटे जाने वही फॉर्म 8 शुद्धिकरण करने की जानकारी प्रस्तुत करने के साथ कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जनता की आवाज है जो देश भर में आंदोलन का स्वरूप लें रहा हे हर जिले की तीनों विधानसभा पर कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को जनता के बीच लेकर जाएंगे निर्वाचन आयोग द्वारा शासकीय बीएलओ 17 अक्टूबर तक बूथ बैठे हैं आप समस्त कार्यकर्ताओं को जो जवाबदारी दी गई है 15 अक्टूबर तक बल की सूची एवं हस्ताक्षर अभियान जिला कांग्रेस को जमा करने में अपनी भूमिका को निभाएं वही पार्टी द्वारा जो नियुक्त बी एल ए है वह नामावली का गहन विस्तृत मनन कर भागीदारी सुनिश्चित करें जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गणो को नामावलिया वितरित कर समस्त बूथों पर क्षेत्र के मैदानी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने का आह्वान किया वही वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान मे जिले का लक्ष्य निर्धारित है उससे अधिक हस्ताक्षर अभियान फॉर्म हमें भरवा कर राहुल गांधी की मंशा को हमें पूर्ण करना है विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान से जनता की आवाज बन चुकी है हमें क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत वार्ड फलियों तक इस अभियान को ले जाना है और आमजन से कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों और भाजपा की क्रिया कलापो से अवगत कराना है इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख कैलाश डामोर प्रवक्ता साबिर फिटवेल हेमचंद डामोर चेन सींग डामोर माजू डामोर नर्वेश अमलियार सतीश अजनार काना गुंडिया सुरेन्द्र गरवाल गुलसिंग वसुनिया खुना गुंडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये
इस अवसर पर सुरेश समीर बबलू कटारा निखिल सेठिया प्रशांत बामनिया शंकर हटीला आशीष मुथा जितेंद्र शाह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे