ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, कहा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का लाभ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, कहा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का लाभ | New India Times

सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी समस्या का निदान निर्धारित समय सीमा में किया जाना सुनिश्चित करें।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, कहा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का लाभ | New India Times

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसुनवाई में आई महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन तथा मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर मुलाकात करने आए लोगों को भरोसा दिलाया कि आपका यह सेवक किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगा। आपकी सेवा के लिए आपका यह सेवक सदैव तत्पर रहा है और आगे भी आपके हर सुख-दु:ख में हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए हर जिला स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दिशा में सरकार भी निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में आए आवेदकों पास जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.