अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत टाकीज चौराहे पर वाहन चेकिंग के नाम पर राहगीरों के साथ हो रही लूट के खिलाफ यूथ कांग्रेस मध्य भोपाल के उपाध्यक्ष आबिद मुबारक के नेतृत्व में भारत टाकीज चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ भारत टाकीज चौराहे का नाम लूट चौराहा रखा गया।
इस मौके पर भारी तादाद में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भोपाल लोकसभा यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष वसीम पप्पू अंसारी, यूथ कांग्रेस मध्य प्रदेश के सचिव अभिषेक जैन सौरभ सिंह, मो फारुख, मो शोएब आरिफ, अलतमश, दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।
