रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
सांसद बंटी साहू का दमुआ नगर आगमन पर पटाखों और फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सांसद बंटी साहू ने सभी व्यापारियों से मुलाकात कर कहा कि मोदी जी ने जो जीएसटी में छूट दी है इसका फायदा व्यापारी और उपभोक्ता को मिल रहा है। सांसद ने सभी दुकानों पर जाकर व्यापारी से संवाद करके बताया कि नवरात्रि व दिपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जीएसटी में छूट प्रदान किये हैं उसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाने के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। जो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस तक निरंतर चलता रहेगा। आज भी जुन्नारदेव विशाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरिशंकर उईके,नत्थन शाह कवरेती, योगेश साहू,मोनू साहू,मदन सोनी, मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल, नपाध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, उपाध्यक्ष सुरेश बबुआ कश्यप, पार्षद गण और भाजपा के सभी पदाधिकारी, महिला मंडल की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं।मदन सोनी, योगेश साहू , मुकेश साहू ने दमुआ से हिवर पचमढ़ी मार्ग को शीघ्र स्वीकृति दिलवाने के लिए मांग पत्र प्रेषित किया।

