पन्ना जिले के थाना अमानगंज में लोकायुक्त की बडी कार्यवाही,रिश्वत लेते ग्राम रक्षा समिति का सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिला के थाना अमानगंज में बीती रात लगभग 10:40 पर लोकायुक्त टीम सागर ने छापेमार कार्यवाही कर 30000 रुपये की रिश्वत लेते ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राममोल नामदेव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फोन रिकार्डिंग के आधार पर मुख्य आरोपी अमानगंज थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी व आरक्षक सतीष श्रीवास मौके से फरार।

पन्ना जिले के थाना अमानगंज में लोकायुक्त की बडी कार्यवाही,रिश्वत लेते ग्राम रक्षा समिति का सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times


आपको बता दें कि  दिनांक- 27/05/2025 को ग्राम के रहने वाले श्याम सुंदर गौंड का भाई बाल विवाह कर रहा था जिसकी सूचना जिला बाल विवाह नियंत्रण टीम को प्राप्त हुई थी जिन्होंने मौके पर जाकर बाल विवाह रुकवाया था। यह जानकारी  अमानगंज थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी को मिली,उसके बाद मुकेश सोनी द्वारा लगातार दबाव बनाया गया।

पन्ना जिले के थाना अमानगंज में लोकायुक्त की बडी कार्यवाही,रिश्वत लेते ग्राम रक्षा समिति का सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी द्वारा श्याम सुंदर गौंड को थाने बुलाकर कार्यवाही के नाम पर धमकाया गया व मामले को निपटाने के लिए 50000 रुपये की माँग की गई, जिस पर 45000  रुपये देने पर सहमति बनी व पहली किस्त के रुप में 15000  रुपये दिये भी जा चुके थे। उसके बाद ने लोकायुक्त टीम सागर से संपर्क किया, लोकायुक्त टीम सागर ने बीती रात छापेमार कार्यवाही करते हुए एक आरोपी राममोल नामदेव को पकडा एवं बाकी तीन आरोपी –
1- प्रधान आरक्षक मुकेश सोनी,
2- आरक्षक सतीष श्रीवास,
3- रामलाल सोनी – निवासी अमानगंज
फरार हो गये। लोकायुक्त टीम सागर ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के साथ मामला पंजीबद्ध किया।
  इस पूरे मामले में लोकायुक्त टीम की गोपनीयता पर भी प्रश्न चिंह खडे हो रहे हैं कि आखिर इतनी बडी कार्यवाही की बात लीक कैसे हुई, जिससे मुख्य आरोपी को फरार होने का मौका मिल गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article