स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका विषय पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, भागलपुर /पटना (बिहार), NIT:


स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल भागलपुर में नियमित टीकाकरण में मीडिया की भूमिका विषय पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में
स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन ,जिला प्रतिरक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क,Unicef,WHO,PCI,JSI,UNDP के प्रतिनिधि, स्थानीय पत्रकारों, रेडियो प्रतिनिधियों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देना, जन- जागरूकता बढ़ाना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करना था।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका विषय पर एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक प्रसाद सिविल सर्जन  ने अपने संबोधन में कहा कि,“नियमित टीकाकरण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। मीडिया इस संदेश को समाज के हर कोने तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यशाला में Unicef,PCI के  प्रतिनिधि ने बताया कि नियमित टीकाकरण से खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खाँसी जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है। वहीं, मीडिया के माध्यम से इन बीमारियों और टीकाकरण से जुड़ी सच्ची जानकारी आमजन तक पहुँचाना अनिवार्य है।
  कार्यक्रम में उपस्थित जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धनंजय कुमार  ने कहा कि, मीडिया के सहयोग से “मिशन इंद्रधनुष” जैसे कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक सफल बनाया जा सका है। उन्होंने बताया कि कई बार अफवाहों और जानकारी की कमी के कारण अभिभावक टीकाकरण से दूर रहते हैं, जिसे मीडिया सही जानकारी देकर बदल सकता है।
कार्यशाला में स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाने का आश्वासन दिया। 
कार्यशाला को अमित कुमार SMC,सदाबा मलिक यूनिसेफ, आनंद कुमार डीसी पीसीआई के दवारा संचालित किया गया।
इस अवसर पर पीसीआई के प्रखंड समन्वयक शिवानी कुमारी, सुनील कुमार साह, अभिषेक कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित थे।
अंत में, सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कामता प्रसाद पीसीआई, अमित कुमार यूनिसेफ ने कहा कि, जिले में टीकाकरण की स्थिति और बेहतर हो सकेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article