पांढुरना में पत्रकार संगठन की बैठक, संभाग स्तर पर सक्रियता तेज करने का निर्णय | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना में पत्रकार संगठन की बैठक, संभाग स्तर पर सक्रियता तेज करने का निर्णय | New India Times

शहर की पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पत्रकार संगठन की  मासिक बैठक का आयोजन किया गया था बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा पांढुर्णा पत्रकार की ग आगामी गतिविधियों के बारे में निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष सचिन (गुड्डू )कावले ने बताया कि 1 अक्टूबर से संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। साथ ही संगठन की बैठकें आगामी दोनों संभाग स्तर पर आयोजित होने वाली हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया कि पांढुर्णा जिला इकाई आगामी संभाग स्तर कान्हा केसली में आयोजित बैठक में हिस्सा लेगी। संगठन में सदस्यों ने आगामी सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की और निर्णय किया कि सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की आवाज बुलंद करना है। संगठन को मजबूती प्रदान करना है। बैठक में निर्णय किया गया कि संगठन को पांढुर्णा जिले में पत्रकारों की आवाज बुलंद करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और स्थानीय पत्रकारों के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ जिला इकाई के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी  जिसमें  सचिन (गुड्डू) कावले सुधीर नांदेकर, मो, सिराज भाई, देवेन्द्र खुरसंगे, मनोज गुड़धे, अनिल सांबारे, योगेश गजभिए,राम धोटे , नितिन जैस्वाल, प्रवीण वाहने, रविन्द्र नारनवरे, सुरेश तनवानी, सुनील कवड़े, संजय चिंचोले, निलेश कलसकर, सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.