मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कलेक्ट्रेट सभागार, में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिंसिनवार (आईएएस) की अध्यक्षता में 10 वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 वां आयुर्वेद दिवस 23- सितंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
सीडीओ अपराजिता सिंह ने निर्देशित किया गया कि इस अवसर पर जन जागरूकता के लिए आयुर्वेद संबंधी प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, योग शिविर, आईईसी (IEC) सामग्री का वितरण तथा औषधीय पौधों का वितरण किया जाए, ताकि जनसामान्य को आयुर्वेद एवं योग के महत्व की जानकारी प्राप्त हो सके।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी, डॉ. विजय जौहरी, सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, योग विज्ञान संस्थान,डॉ के0 डी0 सिंह, अध्यक्ष , नीमा , ,एवं डॉ सुनील मिश्रा सचिव , नीमा , सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

