मिर्जापुर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द की अपील | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

मिर्जापुर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द की अपील | New India Times

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में नवरात्र, दशहरा, दुर्गापूजा, रामलीला सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ त्योहारों को आपसी भाई-चारे के साथ सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article