शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 16 दिवसीय सेवा भाव अन्तर्गत सूचना प्रदर्शनी आरटीएस क्लब परिसर नगरपालिका राबर्ट्सगंज के सामने अल्पसंख्यक विभाग सोनभद्र द्वारा मान्यता प्राप्त एवं संचालित शिक्षण संस्थान रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया कर्मा के बच्चों द्वारा प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया।
उक्त प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बद्रीनाथ सिंह के निर्देशानुसार एवं मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा किया गया एवं उक्त के क्रम में समस्त शिक्षण संस्थान को एक समय और दिन निर्धारित कर बच्चों और शिक्षकों को सूचना प्रदर्शनी का भ्रमण कराने, ज्ञानवर्धन कराने का विचार प्रकट किया गया था।

उक्त के क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सोनभद्र के अधीन संचालित एवं मान्यता प्राप्त मदरसा राजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया विकास खंड करमा के बच्चों द्वारा सूचना प्रदर्शनी का परिभ्रमण एवं अवलोकन किया गया। उक्त अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र श्री सुधांशु शेखर शर्मा भी उपस्थित थे, इनके द्वारा बच्चों से वार्ता करते हुए प्रदर्शनी के महत्व एवं योजनाओं के उद्देश्य एवं प्रभाव पर प्रकाश डाला गया। मदरसा के छात्र छात्राओं द्वारा स्वयं से एक एक प्रदर्शित सूचना का अवलोकन किया गया एवं अपनी डायरी पर नोट किया गया। इस दौरान बच्चे बहुत उत्साहित एवं प्रसन्न थे। बच्चों द्वारा जिलाधिकारी सोनभद्र एवं सूचना विभाग को धन्यवाद दिया गया। उक्त अवसर पर मदरसा के प्रबंधक हाफिज शरीफ अहमद, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, शिक्षक अभिषेक कुमार एवं जन्नत खातून शिक्षिका बच्चों के साथ उपस्थित थे।

