मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दि. 19/09/2025 को थाना प्रभारी खकनार को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति ग्राम जामनिया टाडा रोड कलाली के पिछे जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के जामनिया टाडा रोड कलाली के पिछे टीम बनाकर रवाना किया गया । खकनार जामुनिया में 02 व्यक्ति जामनिया टाडा रोड कलाली के पिछे जुआ खेलते हुये दिखाई दिये।
जिन्हें फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ा गया । जिनका नाम पता (1) गोपाल पिता हरिचन्द्र ढोले उम्र 32 साल निवासी खकनार खुर्द,(2) जवाहरलाल पिता सीताराम जाम्बेकर जाति कोरकू उम्र 55 साल निवासी ग्राम खकनार कला का होना बताया । आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री 52 ताश के पत्ते एवं नगदी कुल 2500/- जप्त किया गया । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
महत्वपूर्ण भूमिका–
निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर.मेलसिंह सोलंकी ,प्रआर.378 अजयअजनारे, आऱ कैलाश मोरे की सराहनीय भूमिका रही।

