गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
अम्बेडकरनगर थाना महरुआ क्षेत्र के रहने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हरिनाथ सिंह पुत्र स्व रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम महरूआ थाना ने शिकायती पत्र देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी घायल बेटे की स्थिति को देखकर हरिनाथ सिंह ने बताया कि मेरा पुत्र संजय सिंह महरूआ चौराहे पे अपने मकान पे बैठा हुआ था।

हमारे विपक्षी प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू, वेद प्रकाश सिंह उर्फ वी0पी0 सिंह पुत्रगण शिवचरन सिंह व शिवचरन सिंह पुत्र देवकली सिंह, मायंक सिंह पुत्र स्व० विजय सिंह निवासी ग्राम सिलावट महारूआ के दबंगों ने मिलकर पुत्र संजय पर जानलेवा हमला किया जिसमें हाथ पैर भी तोड़ डाला कसूर इतना था कि बकाया 25000 रुपया मांगा गया और काफी दिनों से बकायदार थे।

16 सितंबर 2025 को लगभग 5 बजे शाम सभी लोग हाकी डंडा लेकर हमारे मकान पर आये और ये लोग मां वहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे और मारना पीटना चालू कर दिये जिससे मेरे लडके की स्थिति काफी चिंता जनक है हल्ला गुहार पे तमाम लोगो को आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ 151 (2)352 351(3) दर्ज हुआ।
ये वही दबंग है बीते कुछ महीने पहले एक पत्रकार को फोन पर धमकी दिए थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया फिर पत्रकार के ऊपर भी ये लोग मनगढ़ंत कहानी बनकर रंगदारी काम मामला दर्ज करवाने पहुंचे थे जिस पर पुलिस ने उनके झूठ को पकड़ लिया फिर खाली हाथ लौटना पड़ा झूठी खबरें प्रकाशित की गई जिसमें बांग्लादेशी रंगदारी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए थे पुलिस की छापेमारी भी हुई जिस पर वेद प्रकाश सिंह घर से फरार हो गया था ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं।

