फर्जी दस्तावेज बनाकर कर मृतक महिला को जिंदा दिखा कर की गई रजिस्ट्री, आधार कार्ड व फर्जी दस्तावेज़ जब्त कर तीन आरोपियों को किया गया गिरफ़्तार | New India Times

मो. मुज़म्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

फर्जी दस्तावेज बनाकर कर मृतक महिला को जिंदा दिखा कर की गई रजिस्ट्री, आधार कार्ड व फर्जी दस्तावेज़ जब्त कर तीन आरोपियों को किया गया गिरफ़्तार | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 सुकरी में भूमि खसरा नंबर 483/9 रकबा 0. 300 हेक्टेयर की जमीन 28500 में 2003 में मूल मलिक से लिया गया। आरोपी गणों द्वारा लगभग 5 लख रुपए में जमीन खरीदी गई थी। मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाकर मृतिका महिला को जिंदा अन्य महिला को खड़े कर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई जिसमें फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है जिसमें तीन आरोपी सतपाल पावर निवासी जुन्नारदेव, ओवैस खान निवासी जुन्नारदेव, मालती जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मनोज यादव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 327/25 धारा 419 420, 467, 468 471, 120 बी भादवी के अंतर्गत मुकदमे को दर्ज कर लिया गया है जिसमें अभी भी तीन आरोपी चंद्रपाल पवार, अजय सूर्यवंशी, इंद्र सिंह फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं और भी इसमें आरोपी बनाए जा सकते हैं। आदिवासी अंचल में फर्जी रजिस्ट्री का मामला देखने को मिला है। मामले की विवेचना अभी भी उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे द्वारा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article