इंदौर दिल्ली पब्लिक स्कूल बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर RTO एमपी सिंह को तत्काल हटाने के दिए आदेश | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​इंदौर दिल्ली पब्लिक स्कूल बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर RTO एमपी सिंह को तत्काल हटाने के दिए आदेश | New India Timesमध्य प्रदेश के इंदौर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर RTO एम पी सिंह को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। सीएम चौहान ने यह भी कहा है कि अगले तीन महीनों में 15 वर्षों से पुरानी सभी बसें प्रदेश के सभी स्कूलों से हटाई जाएंगी। सीएम ने इंदौर आरटीओ के व्यवहार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि उनके द्वारा दुर्घटना ग्रस्त 15 वर्षों से ज्यादा पुरानी बस को फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाने की वजह से उन्हें हटाया गया है।

सीएम चौहान ने कहा है किखटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाने को रोकने के लिए कोई ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा जिससे की खटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पाए। 

इंदौर पहुंचने के बाद सीएम मृतक बच्चों के परिवार वालों से मिले तो परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीएम से शिकायत की कि इस हादसे को लेकर डीपीएस स्कूल के किसी भी जिम्मेदार की गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई है। मृतक के परिवार वालों ने मांग की है कि इस मामले में जल्दी ही कार्रवाई की जाए और ऐसे जरुरी कदम उठाए जाएं जिससे की भविष्य में स्कूल बस की इस तरह की दुर्घटना न हो। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article