बहराइच जिला अस्पताल में तैनात गार्ड व स्टाफ पर प्राइवेट नर्सिंग होमों से सांठ गांठ कर कमीशनखोरी करने का आरोप  | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​बहराइच जिला अस्पताल में तैनात गार्ड व स्टाफ पर प्राइवेट नर्सिंग होमों से सांठ गांठ कर कमीशनखोरी करने का आरोप  | New India Timesबहराइच जिला अस्पतालमें स्वास्थय सेवाओं में सुधार करने के बजाए स्टाफ द्वारा मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होमों में भेज कर कमीशनखोरी का गंदा खेला जा रहा है जिससे गरीब मरीज व परिजन लूट का शिकार हो रहे हैं।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में  दिन रात दलाली का गंदा खेल जारी है। आरोप है कि दलाल अस्पताल में आये मरीजों का जमकर शोषण कर रहे हैं। दिखावे के नाम पर कभी कभार टीम बनाकर अस्पताल प्रशाशन जांच तो जरूर करता है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात की तरह ही नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के कोने कोने में ये दलाल मरीज व तीमारदारों पर पैनी नजर बना कर रखते हैं। जो मरीज इनके जाल में फंसा उसकी जेब ढीली होनी तय है। बेहतर चिकित्सीय सेवा व जांच के नाम पर दलाल मरीजों को वरगला कर जिला अस्पताल के आस पास व गलियों में चल रहे प्राइवेट नर्सिंग होमों में पहुंचा देते हैं। बताया जाता है कि दलाली की इस घिनौने खेल में कुछ चिकित्सकों व अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की मिली भगत से दलाली का पेशा फल फ़ूल रहा है। यही नहीं अस्पताल के अंदर सभी वार्डो में दलालों द्वारा मरीज को ठीक से डाक्टरों को दिखाने के नाम पर भी मरीज व तीमारदारों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा है।सब कुछ अस्पताल के जिम्मेदारों के संज्ञान में होने के बावजूद अनजान बनने का ढोंग किया जा रहा है। यही नहीं अस्पताल के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड भी इस दलाली के गंदे खेल में पूरी तरह संलिप्त है। दलालों को यह गार्ड अस्पताल से मरीज बरगला कर बाहर नर्सिंग होम तक पहुंचाने में पूरी सुविधा मुहैय्या कराते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी सुरक्षा गार्ड व दलालों के इस चक्रव्यूह को भेदना बहुत आसान नही है। इस सम्बंध में कई बार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया गया लेकिन आश्वाशन पर आश्वाशन और तारीखों पर तारीखे मिलती रहीं लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।

आखिर जिला प्रशासन के बड़े जिम्मेदार अधिकारियों की चौकस आंखें इन दलाल रूपी भेडियों का शिकार कर पाएंगीं भी की नहीं ये तो आने वाला समय तय करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article