शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोहरावलिया कला गांव निवासी पत्रकार दुष्यंत लाल श्रीवास्तव ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये वापस न करने का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है श्रीवास्तव का कहना है कि 11 अगस्त 2023 को गांव के ही घनश्याम पुत्र जनार्दन पांडे ने उनसे एक लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन लगातार आग्रह करने के बावजूद अब तक राशि वापस नहीं की गई है पत्रकार ने पहले पुलिस अधीक्षक महराजगंज को इस संबंध में लिखित शिकायत दी,किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने संपादक के माध्यम से IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
इस शिकायत पर क्षेत्राधिकारी (सी.ओ.) फरेंदा ने रिपोर्ट लगाकर मामला थाना पुरंदरपुर को सौंपा था श्रीवास्तव का आरोप है कि 26 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने और हमें पैसा वापस दिलाने की अपील की है यह मामला न केवल आम नागरिकों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है,बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर भी एक अहम मुद्दा बनता जा रहा है।
