नगर पालिका परिषद लहरपुर की पहली बोर्ड मीटिंग संपन्न  | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​नगर पालिका परिषद लहरपुर की पहली बोर्ड मीटिंग संपन्न  | New India Timesनगर पालिका परिषद लहरपुर जनपद सीतापुर की पहली बोर्ड की बैठक 6 जनवरी 2018 को संपन्न हुई,  जिसमें सर्वसम्मति से ध्वनिमत से निम्न प्रस्ताव को पारित किया गया:-

  •  1- नगर में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों पर विचार
  • 2- प्रकाश व्यवस्था पर विचार
  • 3- बिसवां गेट से मजा सा चौराहे तक डिवाइडर रोड का पुनः निर्माण व चौराहों पर बने फव्वारों का जीर्णोद्धार पर विचार 
  • 4- अधूरा पड़ा मजा शाह गेट को पूर्ण करने पर विचार 
  • 5- कैसर जहां बालिका विद्यालय के निर्माण को पूर्ण करने पर विचार
  •  6- नगर में कब्रिस्तान एवं श्मशान के निर्माण पर विचार
  • 7- बालाजी मंदिर के गेट व रोड पर निर्माण पर विचार
  • 8- नगर में चल रहे शीत लहरी के बचाव हेतु अलाव लगने पर विचार
  • 9- पेयजल एवं सफाई व्यवस्था पर विचार 
  • 10- नगर में बने धार्मिक स्थलों एवं शिवालयों का जीर्णोद्धार एवं प्रकाश व्यवस्था पर विचार 
  • 11- नगर में बनने वाले मेरी झाल पर विचार 
  • 12- अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष महोदय की अनुमति से।

अध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वप्रथम श्री सुशील नव निर्वाचित सदस्य को बोर्ड मीटिंग हाल में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। शपथ के उपरांत बोर्ड की कार्यवाही प्रारंभ की गई ।​नगर पालिका परिषद लहरपुर की पहली बोर्ड मीटिंग संपन्न  | New India Timesप्रस्ताव व नगर के विकास हेतु लगभग 10 करोड़ की योजनाओं पर विचार बोर्ड में किया गया तथा उपरोक्त योजनाएं सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा बोर्ड में समस्त सदस्यों की उपस्थिति में पालिका निधि से, राज्य वित्त आयोग से, 14वें वित्त आयोग से अन्य सभी मदों के वित्तीय अधिकार बोर्ड द्वारा ध्वनिमत से अध्यक्ष महोदय को दिया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए नगर में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने का प्रस्ताव किया गया तथा हिंदू आबादी में 3 तथा मुस्लिम आबादी में 3 मैरिज हाल बनाने का प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से पास किया गया तथा नगर को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ रखने में घर-घर में एकत्र कूड़ा को उठाने हेतु एक परिवार में 2-2 डस्टबिन देने हेतु क्रय किए जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया जिससे नगर को साफ सुथरा बनाए जा सके ।

अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा नगर वासियों से नगर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने हेतु अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article