देखिए सरकार सिवनी जिले में एकात्म यात्रा की हकीकत........ | New India Times

पीयूष मिश्रा के साथ अश्वनी मिश्रा की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

सिवनी/ बरघाट/ बेहरई (मप्र), NIT; ​देखिए सरकार सिवनी जिले में एकात्म यात्रा की हकीकत........ | New India Timesमध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही एकात्म यात्रा आखिरकार सिवनी जिले की सीमा में बरघाट विकासखंड के बेहरई ग्राम में प्रवेश करते ही टाय टाय फिश होते नजर आई। जिले के बरघाट विकासखंड के बेहरई ग्राम में सिर्फ और सिर्फ सिवनी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के लाव लश्कर और शासन-प्रशासन की मशीनरी का भरपूर उपयोग किया गया। इसके अलावा एकात्म यात्रा की अगवानी और स्वागत-सत्कार में जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के अलावा कोई नजर नहीं आया।​देखिए सरकार सिवनी जिले में एकात्म यात्रा की हकीकत........ | New India Times

कड़कड़ाती ठंड में स्कूल के बच्चों का उपयोग

6 जनवरी को जैसे ही सिवनी जिले की सीमा बरघाट विकासखंड के ग्राम बेहरई में एकात्म यात्रा का प्रवेश हुआ तो नजारा चौंकाने वाला था। मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों तथा भारी पुलिस बल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कर्मचारियों की संख्या आम जनता से ज्यादा नजर आ रही थी। इस एकात्म यात्रा की अगवानी के लिए जिले के भाजपा पदाधिकारियों सहित नेता और जनप्रतिनिधि ही नजर आ रहे थे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला दृश्य यह था कि कड़कड़ाती ठंड में स्कूली छात्र छात्राओं का प्रशासन ने भरपूर उपयोग किया और उक्त छात्र-छात्राएं और छोटे-छोटे स्कूली बच्चे एकात्म यात्रा की राह देखते देखते थक हार कर रास्ते की दोनों ओर हैरान और परेशान होते नजर आए।​देखिए सरकार सिवनी जिले में एकात्म यात्रा की हकीकत........ | New India Times

बरघाट स्टेडियम की कुर्सीयाँ रहीं खाली

जिले के बरघाट विकासखंड में जहां एकात्म यात्रा पहुंचने के बाद जनसंवाद कार्यक्रम होना था यहां भी नजारा चौंकाने वाला था। दरअसल बरघाट स्टेडियम में जनसंवाद के लिए शासन प्रशासन के द्वारा जहां हजारों कुर्सियां लगवाई गई थी वहां सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लोग ही नजर आ रहे थे, इसके अलावा जिले के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल तथा प्रशासन का लाव लश्कर दिखाई दिया। इस स्टेडियम में कुर्सियां आधी भी नहीं भरपाईं, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही एकात्म यात्रा के विषय में आम जनता और जनमानस पूरी तरह दूरी बनाई हुई है। इस एकात्म यात्रा से आम जनता और जनमानस की दूरी बनाना निश्चित तौर से यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश सरकार जिस तरह से भगवान आदि शंकराचार्य के विषय में जनमानस को प्रचार प्रसार के माध्यम से भ्रमित कर रही है उसका खामियाजा निश्चित तौर से दिखाई देने लगा है।

By nit