बिजली विभाग के दो इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​बिजली विभाग के दो इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesलोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी के दो इंजीनियरों रोहित सेंगर सहायक यंत्री एवं अनूप कुमार उप यंत्री को 23 हजार रूपए की रिश्वत तेले हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस दोनों इंजीनियरों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने NIT संवाददाता को बताया कि फरियादी योगेन्द्र साहू निवासी न्यू शांति नगर कालोनी गेंडे वाली सड़क ने शिकायत की थी कि उसके निर्माणाधीन मकान मेें तीसरी मंजिल पर एक बल्व जलाने के बाद बिजली विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। वहीं उससे 30 हजार रूपए की श्वित मामले को रफा -दफा करने के लिए मांगी है। कल दोनों इंजीनियरों की रिकार्डिंग की गई और आज शाम को दोनों को 23 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया गया। 

By nit