नशामुक्त भारत के तहत डॉ ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय में हुआ नशामुक्ति कार्यक्रम | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नशामुक्त भारत के तहत डॉ ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय में हुआ नशामुक्ति कार्यक्रम | New India Times

नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा डॉ ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय में नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध मानव श्रृंखला बनाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया गया।

नशामुक्त भारत के तहत डॉ ज़ाकिर हुसैन महाविद्यालय में हुआ नशामुक्ति कार्यक्रम | New India Times

कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर बोलते हुए नशामुक्ति के क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रहे डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि नशा केवल नशा करने वाले को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार, समाज व देश को भी खोखला कर देता है। हर जुर्म और अपराध की तह तक जाकर देखें तो कारण नशा ही होता है।

ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा वास्तव में एक ऐसा धीमा जहर है, जो हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्राणघातक रोगों को जन्म देता है और व्यक्ति को धीमी गति से मृत्यु शैया पर पहुंचा देता है। 

महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री वीरेंद्र स्वर्णकार निर्झर ने कहा कि नशाखोरी आज समाज की एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उसके परिवार और सामाजिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न कर देती है। ब्रह्माकुमारी तृप्ति दीदी ने सभी उपस्थित जनों को जीवन में कभी नशा ना करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में बुरहानपुर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ. मनोज अग्रवाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की स्वाति दीदी, तृप्ति दीदी, महाविद्यालय के डायरेक्टर वीरेंद्र स्वर्णकार निर्झर, प्राचार्या श्रीमती जयश्री मेहता, श्रीमती ज्योति चौधरी,श्री नीरज श्रॉफ, श्रीमती सुनीता चौकसे, मोहम्मद लियाकत, रक्षा कटवे, श्री योगेश महाजन एवं अन्य महाविद्यालय व स्कूल के विद्यार्थि आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.