मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर शिक्षा विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी श्री राजकुमार मंडलोई को अपाक्स नामक संगठन में जिला अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की गई है। जानकारी देते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अता उल्लाह खान ने बताया कि श्री राजकुमार मंडलोई कि इस नियुक्ति पर शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला लोहार मंडी में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री राजकुमार मंडलोई को अनुसूचित, जाति जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन “अपाक्स “का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं पेश की गई।
इस अवसर पर जनपद सदस्य वं जनपद शिक्षा समिति के सदस्य श्री मसरत हुसैन मदनी, श्री सुनील कोटवे,अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सैयद शहजाद अली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराती बाजार के प्राचार्य जनाब मोहम्मद अनीस, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अधयक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष श्री अता उल्लाह खान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीरपुरा के जनशिक्षक श्री शेख हारून और शेख रफीक, अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शमीम मंसूरी,जिया मशरूवाला, अपाक्स के खकनार ब्लाक अध्यक्ष नितिन चौधरी, अपाक्स के तहसील व नगर अध्यक्ष बुरहानपुर नईम उर रहमान, मोहम्मद शाकिर, सुभाष कासडेकर, प्रकाश धुर्वे, जफर अली एवं अन्य शिक्षक, शिक्षाएं उपस्थित थे।

