रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रिमझिम फुहारों के चलते 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेघनगर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने जनपद पंचायत, एवं दशहरा मैदान पर ध्वजारोहण किया नगर परिषद पर सिएमओ राहुल सिंह वर्मा, द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा बस स्टैंड, पर ध्वजारोहण किया गया। आजाद चौक नगर परिषद उपाध्यक्ष मेघा भुपेश भानपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

सुराणा कंपाउंड अपने निजी निवास पर समाजसेवी सुरेश चंद जैन पप्पू भैया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पडवाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर किशोर नायक के पिता श्री समाज सेवी नवल सिंह नायक, द्वारा पटवाल हॉस्पिटल पर ध्वजारोहण किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद नायक, द्वारा ध्वजारोहण किया गया फिजियोथैरेपी रोटरी क्लब अपना के पुर्व अध्यक्ष महेश प्रजापत, द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

शेरानीपुरा मोहम्मदी भाई लिमखेड़ा, द्वारा ध्वजारोहण किया गया झाबुआ चौराहा कमांडर चौक युवा नेता सुरेन्द्र राणा, द्वारा ध्वजारोहणकिया गया ज्ञान मंदिर वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसी तरह नगर की शासकीय अशासकीय संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया
सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुकेश मुणिया ने आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्य कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति के तरानों पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक पत्रकार एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

