सांदीपनि विद्यालय दमुआ में देशभक्ति उमंग के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सांदीपनि विद्यालय दमुआ में देशभक्ति उमंग के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस | New India Times

विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य श्रीमती गौरी कैलबाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में समस्त छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उद्बोधन दिया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो कि नगर के मुख्य स्थानों पुलिस थाना, दीनदयाल चौक, इंदिरा चौक तथा नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण करने के पश्चात पुनः विद्यालय पहुंची तथा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती गौरी कैलाबाग, उप प्राचार्य श्री प्रकाश खरे माध्यमिक विभाग प्रधान पाठक श्री एस.डी.ताराम, प्राथमिक विभाग श्रीमती मीना साहू तथा एनसीसी ऑफिसर थर्ड ऑफिसर अभिजीत कुमार मोहबे तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.