त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रायखेड़ा के ग्राम भोरिया में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य सुरेश गौड़ के घर से मोहन ठाकुर के घर तक स्वीकृत राशि 385000 रुपए की सड़क ग्राम पंचायत द्वारा बनाई जा रही है। उक्त सड़क घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सड़क के निर्माण के दौरान स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे तो बेहद घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा था सड़क बहुत पतली एवं तय मापदंड के अनुसार नहीं बनाई जा रही थी।

इस संबंध में शिकायत के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी द्वारा जनपद पंचायत की सरपंच श्रीमती संतरानी गौंड सचिव दीपक खटीक उपयंत्री संजय खटीक को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए कार्य का मूल्यांकन एवं फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण बेहद घटिया कराया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। वहीं सीईओ जनपद देवरी श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी का कहना है कि ग्राम पंचायत में घटिया निर्माण कार्य संबंधी जानकारी मिली थी उक्त संबंध में नोटिस जारी किया गया है।सहायक यंत्री जनपद देवरी गुरुकुल प्रभाकर का कहना है कि
ग्राम पंचायत द्वारा तय मापदंड के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। संबंध में शिकायत मिली है मैं स्वयं मौके पर जाकर जांच कर वरिष्ठ अधिकारी को प्रतिवेदन दूंगा।
