अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
इटवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत डुमरियागंज रोड स्थित डॉ अकलीमा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चुराए गए लगभग 17 लाख रू. का जेवर तथा 07 लाख 80 हजार रुपया नगद बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दिया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रू. का पुरस्कार भी दिया।
उन्होंने आगे बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए मेरे द्वारा तीन टीमों थाना इटवा पुलिस व जनपदीय एसओजी और सर्विलांस को संयुक्त रूप से खुलासा करने के लिए लगाया गया था। जोकि पुलिस क्षेत्राधिकारी शुबेंदु सिंह के निर्देशन में कार्य कर रही थी।
गत दिनांक 31.07.2025 को कस्बा इटवा स्थित डाक्टर ओसामा रब्बानी के घर में चोरी की घटना हुई थी। जिसके सम्बन्ध में वादी डाक्टर ओसामा रब्बानी पुत्र गुलाब रब निवासी कस्बा इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर की लिखित तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2025 धारा 331(4)/305(ए) भारतीय न्याय संहिता-2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर जांच को आगे बढाया गया था।
मुखबिर की खास सूचना पर अभियुक्त अशफाक खान पुत्र मकबूल खान निवासी बिरवापुर थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को चोरी के माल के साथ थानाक्षेत्र इटवा के पिपरा मुर्गिहवा पुल के पास से 09.08.2025 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात, 07 लाख 80 हजार नगद आदि बरामद किया गया।
बरामद किया गया सामान-
रू. 780, 000 नकद, 01 अदद चौकहार गले का, 01 अदद रानी हार, 02 अदद नेकलेश, 02 अदद कंगन, 01 अदद छपका, 01 अदद मांगटीका, 02 अदद टप्स, 04 अदद बाली, 05 अदद छोटा बड़ा छाला, 05 अदद अंगुठी, 01 अदद नाक की कील, 01 अदद गले का चैन, 01 अदद लाकेट पीली धातु, एक अदद चैन, 03 अदद बिछुआ, 04 अदद पायल सफेद धातु।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया चौंकाने वाला राज-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मैं बहुत कर्ज में हो गया था। पत्नी को जेएनएम में एडमिशन कराना था और अकलिमा हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती है। मेरी सास की बहन अकलिमा (अकलिमा हॉस्पिटल की संचालिका) अक्सर ग्राम हिंगुआ अपने भाई पिंटू के घर खाने-पीने सपरिवार जाती थी कि दिनांक 31.07.25 को मैं भी उन लोगों के साथ गया था। वहाँ खाना बनने में समय था तो मैं वहीं अपनी मोबाइल छोड़कर चोरी करने के लिए अकलीमा हॉस्पिटल आ गया। मैं पुराने घर के बगल से कैमरे से बचते हुये कमरे में घुसा और चोरी करने के बाद नेपाली गुटखा फेंककर अकलीमा के भाई पिंटू की मोटर साइकिल से अपने गाँव बिरवापुर कब्रिस्तान के बगल में घाँस-फूस के झाली में माल को छिपा दिया और तुरंत अकलीमा हॉस्पिटल आ गया ताकि कोई शक न करे। मैं आज उक्त माल को लेकर बाहर निकलने वाला था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्याम सुन्दर तिवारी, नि0 छोटेलाल, उ0नि0 जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी, उ0नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार यादव, मु0आ0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोषधर दूबे, आरक्षी वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव एसओजी, मु0आ0 जनार्दन प्रसाद, विवेक मिश्रा, पुष्पेन्द्र, आरक्षी अभिनन्दन, संजीव गोयल सर्विलांस सेल, आरक्षी प्रवीन कुमार, नरेन्द्र देव चौहान, रबिश यादव शामिल रहे।

