वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रिजेश तिवारी को यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूनेा, इटली द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से  किया गया सम्मानित | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

नई दिल्ली में भारत हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में देश विदेशों से आये  प्रतिष्ठित लोगों के बीच पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।  जिसमें  वरिष्ठ पत्रकार ब्रिजेश तिवारी जिनको  “यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूनेा इटली” द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जुलाई 2025 में आयोजित इंडिया इंटेलेक्चुअल क्लेवेक का हिस्सा था जिसमें देश के विभिन्न राजनयिक मिशनों और मीडिया हाऊस के संगठनों के प्रतिष्ठित लोग बतौर अतिथि उपस्थित थे। जिसमें वरिष्ठ समाज सेवी व पत्रकारिता में अपना एक अलग मुक़ाम रखने वाले पत्रकार ब्रिजेश तिवारी जी को गुलमोहर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रिजेश तिवारी को यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूनेा, इटली द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से  किया गया सम्मानित | New India Times


यह मानद उपाधि यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूनेा, एक प्रतिष्ठित इतालवी संस्थान द्वारा प्रदान की गई श्री तिवारी जी को इस उपलब्धि पर प्रेस क्लब एवं पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है । इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों लोगों में  रूसी दूतावास से अलिना बर्मन, श्रीलंकाई दूतावास से मंत्री लक्ष्मण गेठिन और नाइजीरियाई दूतावास से परामर्श निदेशक फिलिप शामिल थे। इस कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक पांडे, निदेशक, चार्ल्स वाल्टर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च, अजय प्रताप सिंह, निदेशक, मीडिया टुड, और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल दोसा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री तिवारी के द्वारा वर्तमान में युवाओं को नई राह दिखाकर उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने इन्हीं
उपलब्धि का सम्मान किया। यह सम्मान ब्रिजेश तिवारी की पत्रकारिता में समर्पण और विशेषज्ञता को उजागर करता है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा एक सम्मानित उद्योग विशेषज्ञ के रूप में और मजबूत होती है।

यह सब मेरे पिता का आशीर्वाद और उनके संस्कारों की बदौलत है ।

वहीं श्री तिवारी के अनुसार यह सम्मान मेरा सम्मान नहीं बल्कि हमारे मीडिया जगत का सम्मान है जहाँ तक युवाओं को उनके जीवन  में नई राह दिखाने की बात है तो यह मुझे संस्कार मेरे अपने पिता जी से मिले जो  कुछ भी आज मैं जिस मुकाम पर हूँ यह सब मेरे बाबू जी पिता श्री की बदौलत है उनके नाम और उनकी परंपरा को आगे बड़ा रहा हूँ ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.