बहराइच जनपद के सिटी कोतवाल पी.के.सिंह की दबंगई, गरीब ठेले वालों के ठेले पलट कर की पिटाई | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT;​बहराइच जनपद के सिटी कोतवाल पी.के.सिंह की दबंगई, गरीब ठेले वालों के ठेले पलट कर की पिटाई | New India Timesउत्तर प्रदेश के बहराइच जिला के बहराइच शहर में सिटी कोतवाल की दबंगई सामने आई है। यहां सिटी कोतवाल ने न केवल गरीबों के ठेलों को पलट दिया बल्कि दो ठेले वालों की पिटाई भी कर दी, जिसको लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है।​बहराइच जनपद के सिटी कोतवाल पी.के.सिंह की दबंगई, गरीब ठेले वालों के ठेले पलट कर की पिटाई | New India Timesबहराइच जनपद के सिटी कोतवाली के कोतवाल पी.के.सिंह ने दिनांक 2-1-2018 को लगभग 1बजे दोपहर में दूरभाष केन्द्र के पास फल व बिस्कुट का ठेला लगाने वालों को निशाना बनाया। यहां कुछ गरीब ठेले वाले फल व बिस्कुट का ठेला लगा कर अपने घर का पालन पोषण करते हैं। 2 जनवरी दोपहर में कोतवाल दूरभाष केन्द्र के पास आ कर बिना कुछ बताये वहाँ पर लगाए फल व बिस्कुट के ठेलों को पलट दिया और गालियाँ देते हुये दो ठेले वालों को पिटाई कर हवालात में बंद करने की धमकी दे कर चले गए। लोगों का आरोप है कि योगी सरकार में पुलिस बेलगाम होती जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article